छत्तीसगढ़
रायपुर में सूने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Shantanu Roy
23 Jan 2026 8:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोहका का है। प्रार्थी आशीष कुमार ध्रुव, निवासी ग्राम कोहका, ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जनवरी 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ दोपहर के समय घर में ताला लगाकर च्वाइस सेंटर गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात गायब थे।
जांच में सामने आया कि अज्ञात चोर घर की बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर घुसे और कमरे की कुंडी खोलकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए जेवरात चोरी कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 331(2), 305 बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया। मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर शेखर टंडन और सूरज जांगडे उर्फ भला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ग्राम कोहका में हुई चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जिला बलौदा बाजार और जिला बेमेतरा में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में पुलिस द्वारा दोनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शेखर टंडन पूर्व में जिला बेमेतरा के विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के पांच मामलों में जेल निरुद्ध रह चुका है। वहीं आरोपी सूरज जांगडे उर्फ भला भी नकबजनी और मारपीट के मामलों में पहले जेल जा चुका है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से बाहर जाते समय उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
Tagsरायपुरथाना तिल्दा नेवरासूने मकान में चोरीनकबजनीशातिर चोरएंटी क्राइम यूनिटसाइबर सेलसोने-चांदी के जेवरातगिरफ्तारीRaipurTilda Nevra police stationtheft in a vacant houseburglaryvicious thiefanti-crime unitcyber cellgold and silver jewelleryarrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





