छत्तीसगढ़

एक लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

Nil dhankar
11 Aug 2022 10:27 AM IST
एक लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
x

बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एक लाख का इनामी नक्सली सहित दो ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत माटवाड़ा एलओएस सदस्य जीतु मंडावी ग्राम बिरीयाभूमि थाना भैरमगढ़ व मनकेली मिलिशिया सदस्य सेदु कोरसा मनकेली थाना बीजापुर जिला बीजापुर में बुधवार को उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ सुशील कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुरच आंजनेय वार्ष्णेय, अति.पुलिस अधीक्षक आदित्य पाण्डेय के समक्ष पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।

छग शासन की नक्सली समर्पण नीति के तहत जीतु मंडावी पर एक लाख का इनाम घोषित है। इन नक्सलियों पर हत्या, आगजनी समेत एक दर्जन से अधिक घटनाओं में शामिल रहे है। समर्पण करने पर इन्हे उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 10-10 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Next Story