छत्तीसगढ़

बीजापुर में दो नक्सली ढेर, सुबह 9 बजे से जारी मुठभेड़ पर अपडेट

Nilmani Pal
12 April 2025 12:28 PM IST
बीजापुर में दो नक्सली ढेर, सुबह 9 बजे से जारी मुठभेड़ पर अपडेट
x

बीजापुर। जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक दो माओवादियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। इस मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना है।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग भी कर रहे हैं।

Next Story