छत्तीसगढ़

गांव से दो नक्सली गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों को दे चुके है अंजाम

Admin2
5 May 2021 8:38 AM GMT
गांव से दो नक्सली गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों को दे चुके है अंजाम
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा जिले में DRG और जिला पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कई नक्सली वारदातों में शामिल इनामी समेत दो नक्सली को दबोचा है। दोनों की गिरफ्तारी मुनगा गांव से हुई है। जानकारी के अनुसार DRG और ज़िला पुलिस को कटेकल्याण थाना इलाके में दो नक्सलियों के बारे में पता चला था। इसके बाद डीआरजी और जिला पुलिस ने कार्रवाई की। मुनगा गांव में दबिश देकर दो नक्सली को​ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अभी दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं। वहीं कई वारदातों को अंजाम दिया है।

Next Story