छत्तीसगढ़

दो और सम्पर्क नम्बर जारी, आमजनों की समस्याओं का होगा निवारण

Nilmani Pal
7 July 2022 3:01 AM GMT
दो और सम्पर्क नम्बर जारी, आमजनों की समस्याओं का होगा निवारण
x

मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए जिला कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सम्पर्क नम्बर +91-9406275513, +91-9406275514, +91-9406275534, +91-9406275535 और +91-9406275537 के अतिरिक्त दो और सम्पर्क नम्बर +91-7489583575 और +91-7489526478 जारी किया गया है, जिसमें काॅल कर आमजन आसानी से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

एकीकृत पुनर्वास. केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) में होगी विभिन्न पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, बछेरा के अधीन संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) में 15 नशा पीड़ितों को 01 माह तक आवासीय, उपचार, परामर्श एवं देखरेख संरक्षण के हेतु क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पदों पर अनुबंध भर्ती हेतु पात्र आवेदकों से अब 15 जुलाई तक मंगाए गए हैं। इसके पूर्व आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई निर्धारित था। आवेदन पत्र कार्यालय आनंदा वृद्धाश्रम रामगढ़ के बाहर रखे डाक बाक्स, पंजीकृत डाक बाक्स, स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यक्रम संचालक ने बताया कि परियोजना समंवयक सह व्यावसायिक काउंसलर के 01 पद, लेखापाल सह लिपिक के 01 पद, अंशकालिक चिकित्सक के 01 पद, सामाजिक कार्यकर्ता/मनोवैज्ञानिक के 02 पद, अंशकालिक योग थैरापिस्ट के 01 पद, नर्स के 02 पद, वार्ड बाय के 02 पद, पियर एजुकेटर के 01 पद, रसोईया के 01 पद, चौकीदार के 01 पद, स्वीपर के 01 पद पर भर्ती की जाएगी।

Next Story