छत्तीसगढ़

ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में शामिल दो और लड़के गिरफ्तार, टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई

Nilmani Pal
15 Oct 2025 5:10 PM IST
ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में शामिल दो और लड़के गिरफ्तार, टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई
x

रायपुर। ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में शामिल दो और लड़के गिरफ्तार किए गए है, थाना टिकरापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21सी, 27, 27(क), 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पाकिस्तान के थू्र पंजाब के रास्ते ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 27 आरोपियों के कब्जे से खुदरा मुल्य लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत के 412.87 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड, चेक बुक एवं 01 नग देशी कट्टा जप्त कर कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से हेरोईन (चिट्टा) सप्लाय नेटवर्क में लगे अन्य आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने एवं उनसे जप्त दस्तावेजों का तकनीकी विशलेषण कर हेरोईन (चिट्टा) को कंज्यूम एवं उसकी बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए इस हेरोईन सप्लाय नेटवर्क में हेरोईन की बिक्री करने वाले दो अन्य पेडलर जिबरान सैफ एवं लक्ष्मण कौशल उर्फ वीरू को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया। आरोपी जिबरान सैफ एवं लक्ष्मण कौशल उर्फ वीरू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोईन (चिट्टा) खरीदी-बिक्री में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. जिबरान सैफ पिता खालिद सैफ उम्र 25 साल निवासी शारदा पेट्रोल पंप के पास मोती नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. लक्ष्मण कौशल उर्फ वीरू पिता स्व. ओमप्रकाश कौशल उम्र 32 साल निवासी सतनाम भवन के सामने संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।


Next Story