छत्तीसगढ़
रायपुर में फाइटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार, कब्ज से बटनदार चाकू जब्त
Nil dhankar
6 Nov 2024 5:00 PM IST

x
रायपुर। फाइटर समेत दो बदमाश की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो अलग-अलग जगह खो-खो तालाब पीपल पेड़ के पास,बी.एस.यू. पी. कॉलोनी भाटा गांव नेचुरल सिटी के सामने क्रमशः दोनों जगह एक-एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से चाकू रखा है।
जिस सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर दोनों घटनास्थल पर अलग-अलग टीम रवाना हुआ आरोपियान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किन्तु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे।
दोनो लड़के को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक एक नग लोहे का बटनदार चाकू अवैध रूप से रखे मिला आरोपियों के विरुद्ध क्रमशःअपराध क्रमांक 469/2024 धारा 25 आर्म्स , अपराध क्रमांक 470/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Next Story





