छत्तीसगढ़
दो नाबालिगों की मौत, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, मचा कोहराम
jantaserishta.com
5 Dec 2025 2:18 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का इलाज जारी है।
यह घटना बिडोरा और सिंघनपुरी के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। मृतकों की पहचान योगेश नेताम और कैलाश वर्मा के रूप में हुई है। दोनों निवासी अमलीडीह गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





