छत्तीसगढ़

रामनगर में देर रात दो नाबालिगों पर धारदार हथियार से हमला, पांच आरोपी हिरासत में

Shantanu Roy
5 Aug 2025 8:04 PM IST
रामनगर में देर रात दो नाबालिगों पर धारदार हथियार से हमला, पांच आरोपी हिरासत में
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के रामनगर चौकी क्षेत्र में बीती रात एक झगड़े के दौरान दो नाबालिगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। यह घटना रात करीब 11 बजे की है जब कुछ आरोपीगण गाली-गलौच कर रहे थे, जिसे रोकने पर विवाद बढ़ गया और बात हिंसक हमले तक पहुंच गई। घटना में श्याम लाल निषाद (15 वर्ष) और धीरेंद्र निषाद (17 वर्ष) नामक दो किशोर घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां धीरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जबकि श्याम लाल का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) महोदय ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया, जहां वे ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से इन तीनों को पकड़ा गया। बाकी दो आरोपियों को धरसींवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण की पहचान इस प्रकार है:
प्रहलाद साहू, उम्र 19 वर्ष
साधु उर्फ गोली साहू, उम्र 20 वर्ष
शिव निर्मलकर, उम्र 20 वर्ष
दो अन्य अपचारी बालक
(सभी आरोपी रामनगर निवासी हैं)
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि शांति बनी रहे।
Tagsरामनगर हमलारायपुर अपराधधारदार हथियार हमलानाबालिग घायलप्रहलाद साहूसाधु साहूशिव निर्मलकरट्रेन से फरार आरोपीनागपुर RPFपुलिस कार्रवाईRamnagar attackRaipur crimesharp weapon assaultminor injuredPrahlad SahuSadhu SahuShiv Nirmalkaraccused fleeing by trainNagpur RPFpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story