
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: कांकेर के मांझापारा इलाके में एक बार फिर 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। यादव बाड़ा के समीप बस्ती के पास अजगर नजर आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी इसी वार्ड में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिला था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। लगातार दो दिनों में रिहायशी इलाके से दो अजगर मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
रिहायशी इलाके में लगातार अजगर मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरत रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





