छत्तीसगढ़

सुकमा में दो नक्सली ढेर, DRG जवानों ने मार गिराया

Nil dhankar
8 May 2023 8:41 AM IST
सुकमा में दो नक्सली ढेर, DRG जवानों ने मार गिराया
x

सुकमा। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक यहाँ डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई हैं। नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान खुद जिला एसपी सुनील शर्मा ने सम्हाल रखी थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी पाई हैं। बताया जा रहा है यह मुठभेड़ भेज्जी और दंतेशपुरम के बीच हुई है। फिलहाल पुलिस ने भेज्जी इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर


Next Story