छत्तीसगढ़

शहर के करीब दिखे दो तेंदुए, वायरल VIDEO से दहशत

jantaserishta.com
24 Sept 2026 10:00 AM IST
शहर के करीब दिखे दो तेंदुए, वायरल VIDEO से दहशत
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के पास दो तेंदुए देखे गए हैं। राहगीरों ने उनका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों तेंदुए रुद्री बैराज के जंगल के पास सड़क किनारे नजर आए। तेंदुओं के दिखने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलने पर वन विभाग ने गांवों में सतर्कता बरतने के लिए मुनादी कराई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बरारी और कोटाभर्री के बीच रात में एक बीजेपी नेता रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे दो तेंदुओं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मोबाइल से दोनों का वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद वीडियो सामने आने पर आसपास के गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई।
धमतरी रेंजर सत्यनारायण प्रधान ने बताया कि रात में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। दोनों तेंदुए नर हैं या मादा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी दोनों तेंदुए एक साथ देखे गए थे।
रेंजर के मुताबिक, ग्राम मुड़पार, बरारी और कोटाभर्री में कोटवार के जरिए मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को रात में आते-जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम रात से ही इलाके में पेट्रोलिंग करेगी।
तेंदुओं के दिखने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरारी के आसपास पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। खेतों, जंगल से लगे इलाकों और सुनसान रास्तों पर रात में अकेले जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story