छत्तीसगढ़

दो लीडर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Admin2
3 Sep 2021 6:29 PM GMT
दो लीडर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की सफलतम पहल घर वापस आईये अभियान अंतर्गत शुक्रवार को दो नक्सली लीडरों ने आत्मसमर्पण किया, इनमें एक डीएकेएमएस अध्यक्ष शामिल है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मुताबिक कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत चेतना नाट्य मंडली अध्यक्ष सुकड़ा मरकाम (30 वर्ष) ने नक्सलियों की शोषक विचारधारा से त्रस्त होकर घर वापसी की।

सुकड़ा कटेकल्याण विकासखंड के तहत चिकपाल गांव का निवासी है। सुकड़ा नक्सली विचारधारा के प्रचार और प्रसार में शामिल था। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात में भी संलिप्त था। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

केएएमएस उपाध्यक्ष का समर्पण
इसी कड़ी में कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत केएएमएस उपाध्यक्ष, पायके मरकाम (31) ने भी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष घर वापसी की। पायके कटेकल्याण अंतर्गत चिकपाल गांव की निवासी है। पायके नक्सली विचारधारा के प्रचार-प्रसार में शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त दोनों नक्सली लीडरों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Next Story