छत्तीसगढ़

कट्टे की नोंक पर फाइनेंस कंपनी वालों से दो लाख की लूट, नकदी सहित हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 May 2023 8:54 PM IST
कट्टे की नोंक पर फाइनेंस कंपनी वालों से दो लाख की लूट, नकदी सहित हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
जशपुर: फाइनेंस कंपनी वालों के साथ देशी कट्टा अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अलग-अलग मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुल 2 लाख 28 सौ रुपए नगदी लूटे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी सरगुजा एवं डीआईजी सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लगातार मॉनीटरिग कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
बता दें कि वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी झारखंड और छत्तीसगढ़ के हैं। आरोपियों ने थाना जशपुर क्षेत्र के ग्राम भुडकेला और ग्राम पीड़ी पुलिया के पास घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले आरोपी इबरार खान 20 वर्ष निवासी केरावर टोली बरवे झारखंड, असलम शेख 19 वर्ष निवासी आवराटोली बरवे नगर झारखंड, शेख अफजल 25 वर्ष निवासी साई टागर टोली जशपुर और रमजान मिया 25 वर्ष निवासी बरवे नगर झारखंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं लूट के 10 हजार रुपए नगद व मोबाइल फोन और बाइक जब्त की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story