छत्तीसगढ़

दो चाकूबाज गिरफ्तार: रायपुर में बीजेपी नेता पर किया था जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Admin2
3 Feb 2021 5:01 PM GMT
दो चाकूबाज गिरफ्तार: रायपुर में बीजेपी नेता पर किया था जानलेवा हमला,  हालत गंभीर
x

रायपुर। भाजपा नेता के साथ चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी आकाश जंघेल और चिराग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के खिलाफ गंज थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। बात दें कि आज सुबह भाजपा नेता संदीप जंघेल को चाकू मारा गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता पायी है। इस घटना को लेकर भाजपा ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे, भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का राज चल रहा है।

Next Story