छत्तीसगढ़

रायपुर में 21 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Feb 2026 2:33 PM IST
रायपुर में 21 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। पश्चिम जोन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थाना मुजगहन क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 21.206 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,60,300 रुपये बताई जा रही है, जप्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त संदीप कुमार पटेल ने बताया कि दिनांक 20 फरवरी 2026 को थाना मुजगहन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नया धमतरी रोड स्थित धनेली ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से गांजा रखे हुए हैं और उसकी बिक्री की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी वेस्ट जोन ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित पकड़ने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। मौके पर मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी मुदी बताया, जो महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास रखे बैग और थैले की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा होना पाया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21.206 किलोग्राम गांजा जप्त किया। इस संबंध में थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 42/26 के तहत धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पश्चिम जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, इस मामले में एंड-टू-एंड जांच करते हुए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
गणेश भाउराव जाधव (45 वर्ष), निवासी पांदुर्ण, थाना आरणी, जिला यवतमाल, महाराष्ट्र।
नरेश नाथनी मुदी (54 वर्ष), निवासी वैद्य बाड़ी झोपड़पट्टी, थाना पनवेल, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र।
Tagsरायपुर न्यूजमुजगहन थानागांजा जप्तअंतर्राज्यीय आरोपीडीसीपी वेस्ट जोननया धमतरी रोडधनेली ओवरब्रिजनारकोटिक एक्टड्रग्स तस्करीछत्तीसगढ़ पुलिसRaipur NewsMujgahan Police StationGanja seizedinterstate accusedDCP West ZoneNew Dhamtari RoadDhaneli OverbridgeNarcotics ActDrugs SmugglingChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story