छत्तीसगढ़

महासमुंद में दो मासूम बच्चों की मौत...कुएं में डूबने से गई जान

Admin2
12 Oct 2020 5:13 AM GMT
महासमुंद में दो मासूम बच्चों की मौत...कुएं में डूबने से गई जान
x

महासमुंद। बाड़ी में खेल मासूम बच्चों की कुएं डूबने से मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कुएं से बरामद की है। मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जिले के कोमाखान थाने के कारागुला का है। जानकारी के अनुसार बच्चे घर की बाड़ी में खेल रहे थे। तभी दोनों खेलते खेलते कुएं में जा गिरे। वहीं, घर के परिजनों ने जब बच्चों को तलाशी की तो दोनों बाड़ी में नहीं मिले। इसके बाद कुएं में झांक कर देखा तो दोनों की लाश पानी में तैर रही थी।


Next Story