छत्तीसगढ़
अवैध रेत परिवहन करते दो हाइवा जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई जारी
Shantanu Roy
27 Jun 2025 9:41 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जून को ग्राम सिरपुर में दो हाइवा वाहन को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया। संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए दोनों वाहनों को जब्त कर तुमगांव थाना परिसर में सुरक्षा हेतु खड़ा किया गया है।
खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इन वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है, और एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में सभी खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





