छत्तीसगढ़

बिलासपुर शहर के बीच सड़क में गुंडई, युवकों के 2 गुट भिड़े

Nil dhankar
23 Oct 2025 9:31 AM IST
बिलासपुर शहर के बीच सड़क में गुंडई, युवकों के 2 गुट भिड़े
x

बिलासपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रिवर व्यू रोड पर दो गुटों के युवकों के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिसमें लात-घूंसे चलने के साथ ही एक युवक को उठाकर जमीन पर पटकने का वीडियो भी सामने आया है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल चार युवकों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच जारी है. खुलेआम सड़क पर हुई इस घटना ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये jantaserishta . com पर.


Next Story