छत्तीसगढ़

खेल के दौरान बेहोश हुई दो लड़कियां, अस्पताल में इलाज जारी

Nilmani Pal
19 Oct 2022 2:34 AM GMT
खेल के दौरान बेहोश हुई दो लड़कियां, अस्पताल में इलाज जारी
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

पेंड्रा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलने के दौरान दो और बच्चियों के बेहोश होकर गिरने का मामला सामने आया है। दो बच्चियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। इधर खेलते-खेलते दो बच्चियों के गश खाकर गिरने से हड़कंप मच गया। घर वालों ने बताया कि सेमरदर्री गांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हुआ था। दोनों बच्चियां प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वहीं खेल के दौरान दोनों अचानक बेहोश होकर​ गिर गई। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान दो खिलाड़ी की मौत हो चुकी है। पहला मामला रायगढ़ से सामने आया। जहां खेल के मैदान में चीत हुए खिलाड़ी की मौत हो गई। उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दूसरे मामले में कबड्डी की महिला खिलाड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। खेल के दौरान महिला खिलाड़ी घायल हो गई थी। जिसके बाद उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान महिला खिलाड़ी की सांस थम गई। बता दें कि खिलाड़ियों के मौत मामले में मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताते हुए सहायता राशि की घोषणा की।

Next Story