छत्तीसगढ़

दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

jantaserishta.com
27 Jan 2022 6:49 PM IST
दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम
x
छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है।

धमतरी: भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगदेही में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से चार साल के दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भखारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनो बच्ची के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद चीरघर भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जुगदेही निवासी डोमन ध्रुव की चार साल की बेटी खोमिया और खुबलाल यादव की चार वर्षीय बेटी तन्नु यादव आज गुरूवार को खेलते-खेलते घर के पास शीतला तालाब में पहुंच गई और पानी में उतर गई। इसी दौरान पानी में डूबने से दोनो बच्ची की मौत हो गई। घटना के वक्त तन्नु की माता पिता गांव में मजदूरी करने गए थे और खोमियां के माता पिता अपने दूसरे संतान का इलाज कराने धमतरी आया था,वही तन्नु की बडी बहन घर थी और जब 11 बजे तक तन्नु घर नही आई तो फिर खोजबीन शुरू किया। इस बीच तन्नु की मां भी काम से आ गई उसने भी पता तलाश किया,लेकिन काफी देर बाद भी बच्ची का पता नही चला। करीब 2 बजे तालाब में दोनो बच्ची का शव पानी में दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई। फिलहाल भखारा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि घटना के वक्त तन्नु की माता पिता गांव में मजदूरी करने गया था. खोमियां के माता पिता अपने दूसरे संतान का इलाज कराने धमतरी आया था.वही तन्नु की बडी बहन घर थी और जब 11 बजे तक तन्नु घर नही आई तो फिर खोजबीन शुरू किया.इस बीच तन्नु की मां भी काम से आ गई उसने भी पता तलाश किया.लेकिन काफी देर बाद भी बच्ची का पता नही चला.करीब 2 बजे तालाब में दोनो बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया,जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई.फिलहाल भखारा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story