छत्तीसगढ़

रायपुर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्पंज आयरन बेचने वाले दो ठग गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 July 2026 7:38 PM IST
रायपुर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्पंज आयरन बेचने वाले दो ठग गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। उरला थाना पुलिस ने स्पंज आयरन से भरे ट्रक को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रक में लोड करीब 35 टन 870 किलो स्पंज आयरन को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय औद्योगिक क्षेत्र में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नगद, फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक और अन्य दस्तावेज सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी से ट्रक क्रमांक सीजी 08 एटी 3321 में 35 टन 870 किलो स्पंज आयरन लोड कर महाराष्ट्र भेजा गया था। लेकिन रास्ते में ट्रक चालक ने बीमारी और अन्य कारणों का बहाना बनाकर माल को गंतव्य तक नहीं पहुंचाया। इसके बाद ट्रक चालक और वाहन मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो पाया। जांच में पता चला कि ट्रक में लोड स्पंज आयरन का गबन किया गया है। चोरी किए गए स्पंज आयरन की कीमत करीब 7 लाख 6 हजार 854 रुपये बताई गई।
मामले में थाना उरला पुलिस ने अपराध क्रमांक 321/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। लाखों रुपये की ठगी की इस घटना को पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) दीपमाला कश्यप ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी उरला को अज्ञात आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन मालिक गुमान साहू और उसके साथी मोहम्मद मुख्तार को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी चालक रहीमान साहू के साथ मिलकर ट्रक में लोड स्पंज आयरन को महाराष्ट्र नहीं भेजा था। इसके बजाय उसे रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।
आरोपियों ने ट्रक की वास्तविक पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी, जिससे वाहन की पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से संबंधित 50 हजार रुपये नगद, फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश लगातार जारी है और
पुलिस टीम
उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों में गुमान साहू उम्र 36 वर्ष, हाल निवासी गोंदवारा रायपुर और मोहम्मद मुख्तार उम्र 50 वर्ष, निवासी सुपेला जिला दुर्ग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली इस तरह की धोखाधड़ी और माल गबन की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायपुर पुलिसउरला थानास्पंज आयरन चोरी मामलाफर्जी नंबर प्लेट ट्रक15 लाख का माल जब्तट्रक ठगी मामलागुमान साहू गिरफ्तारमोहम्मद मुख्तार गिरफ्तारछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजऔद्योगिक क्षेत्र अपराधस्पंज आयरन गबनट्रक चालक धोखाधड़ीBNS धारा 318(4)319(3)रायपुर अपराध समाचारपुलिस कार्रवाईफर्जी दस्तावेज मामलाउरला पुलिस कार्रवाईउरला पुलिसRaipur PoliceUrla Police StationSponge Iron Theft CaseFake Number Plate TruckGoods Worth Rs 15 Lakh SeizedTruck Fraud CaseGuman Sahu ArrestedMohammad Mukhtar ArrestedChhattisgarh Crime NewsIndustrial Area CrimeSponge Iron EmbezzlementTruck Driver FraudBNS Section 318(4)Raipur Crime NewsPolice ActionFake Document CaseUrla Police ActionUrla Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story