छत्तीसगढ़
दो छात्राओं का राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयन
Shantanu Roy
10 April 2026 11:15 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिले के लिए गर्व का विषय है कि दो प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन 69वीं राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल) के लिए हुआ है, जो 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंकिता (पिता धनसाय) का चयन 17 वर्ष आयु वर्ग में किया गया है, जबकि 8वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंजली (पिता धनसाय) का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए हुआ है। दोनों छात्राएं अब राष्ट्रीय स्तर पर सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से उनके विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर है। शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। छात्राओं की इस उपलब्धि को उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। दोनों छात्राएं लंबे समय से बेसबॉल के प्रशिक्षण से जुड़ी हुई थीं और विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। इस अवसर पर दोनों छात्राओं ने कलेक्टर एस. जयवर्धन से मुलाकात की।
कलेक्टर ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं, इसलिए छात्रों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। विद्यालय प्रशासन ने भी दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं परिजनों ने भी गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने के बाद दोनों छात्राओं की तैयारी और तेज कर दी गई है। अब वे दिल्ली में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





