छत्तीसगढ़

दो किसानों की मौत, भालू अटैक

Nil dhankar
18 Jan 2025 4:07 PM IST
दो किसानों की मौत, भालू अटैक
x
छग

कांकेर/भानुप्रतापपुर। भालू ने चार लोगों पर हमला किया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो घायलों में वन विभाग का कर्मचारी भी शामिल हैं. घटना को कवर करने के दौरान भालू एक बार फिर धमक गया.

मामला कांकेर वनमंडल के डोंगर कट्टा का है. खेत में काम करने गए 2 ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ग्रामीण को कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया है. वनपाल के साथ ग्रामीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

Next Story