छत्तीसगढ़

मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने–सामने आए, शिकायत दर्ज

jantaserishta.com
24 Aug 2026 9:15 AM IST
मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने–सामने आए, शिकायत दर्ज
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: रतनपुर के महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई।
तुषार पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है।
दूसरी ओर रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत देकर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की।
महामाया मंदिर के गेट के पास सार्वजनिक रूप से हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी होती दिखाई दे रही है।, फिलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story