छत्तीसगढ़

दो इंजीनियरों को मिली पदोन्नति, आयुक्त ने जारी किया आदेश

Nilmani Pal
6 July 2023 12:30 PM GMT
दो इंजीनियरों को मिली पदोन्नति, आयुक्त ने जारी किया आदेश
x
छग

भिलाई। नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने दो अभियंताओं को पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया है। कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति मिली है साथ ही सहायक अभियंता संजय अग्रवाल को कार्यपालन अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश जारी होने के 15 दिन के अंदर पदोन्नत पद पर इन्हें कार्यभार ग्रहण करना होगा अन्यथा पदोन्नत आदेश स्वयं निरस्त माना जाएगा। आयुक्त ने कुछ कर्मचारियों को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है इसके तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यालय कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के लिए संजय कुमार शर्मा अधीक्षण अभियंता एवं आर एस राजपूत कार्यपालन अभियंता को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ जन स्वास्थ्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी, सिटी बस योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, लोक सेवा गारंटी, निदान 1100, ई गवर्नेंस, पीएम गति शक्ति योजना के लिए डीके वर्मा अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी एवं अजय सिंह गौर सहायक अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंप्यूटर शाखा के कार्यालयीन कार्यों को सुचारू रूप से संचालन के लिए दीपक कुमार जोशी अधीक्षण अभियंता एवं वेशराम सिन्हा कार्यपालन अभियंता को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ कंप्यूटर शाखा का समस्त दायित्व सौंपा गया है। विधानसभा से संबंधित शासन को जानकारी भेजने के लिए प्रकाश मिश्रा सहायक अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सभी का आदेश निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जारी कर दिया है।

Next Story