छत्तीसगढ़

दो कर्मचारी निलंबित, पकड़े गए थे रिश्वत लेते

Nilmani Pal
13 Oct 2022 10:42 AM IST
दो कर्मचारी निलंबित, पकड़े गए थे रिश्वत लेते
x

महासमुंद। कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जिला महासमुंद के दो कर्मचारियों सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-1 और उमाशंकर गुप्ता सहायक ग्रेड-2 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनको आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर ने 39000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

दोनों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 के अंतर्गत प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर लोकहित मे नैतिक पतन होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (नियंत्रण, वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(ख) 2 (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने निलंबन के अलग-अलग आदेश जारी किए है। दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जिला निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय पृथक से निर्धारित किया जावेगा।

Next Story