छत्तीसगढ़

गली में घूम रहे दो हाथी, लोग डरे हुए है बेहद

Nilmani Pal
2 May 2025 10:44 AM IST
गली में घूम रहे दो हाथी, लोग डरे हुए है बेहद
x
वीडियो

बालोद। सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रहवासी इलाकों में आना आम होता जा रहा है. ऐसा ही वाकया आज सुबह पौ फटने से पहले दल्लीराजहरा में देखने को मिला, जहां दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए. रास्ते से जा रहे राहगीर समय पर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.

घटना आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए. दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे. थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है.


Next Story
null