छत्तीसगढ़
डायरिया से 2 दर्जन बच्चे प्रभावित, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
29 March 2024 9:22 PM IST

x
छत्तीसगढ़
राजनांदगांव: शहर के चिखली क्षेत्र के कुछ वार्डों में बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन बच्चे प्रभावित हुए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
बता दें कि राजनांदगांव शहर के चिखली वार्ड, बजरंगपुर नवागांव वार्ड सहित आसपास के अन्य वार्डों में बीते दो-तीन दिनों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते लगभग दो दर्जन बच्चे उल्टी दस्त और बुखार से प्रभावित हो गए. जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव शहर के जिला अस्पताल और कुछ बच्चों को उनके परिजन निजी अस्पतालों में भर्ती कराए हैं. वहीं मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने के बाद हड़कप की स्थिति मच गई और स्वास्थ्य अमला प्रभावित क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे के लिए पहुंचा.
राजनांदगांव जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बजरंगपुर नवागांव निवासी बच्चों के परिजन कमलेश साहू और चिखली वार्ड निवासी संजना श्रीवास ने बताया कि लगभग दो दिन पूर्व बच्चों को उल्टी दस्त होने लगा था, जिसकी वजह से उन्हें यहां लाकर भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चों की हालत अभी बेहतर है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.
होली त्यौहार के बाद उल्टी दस्त से केवल बच्चों के प्रभावित होने का ही मामला सामने आया हैं. लगभग 6-7 सात बच्चों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में नल से गंदा पानी भी आ रहा था. माना जा रहा है कि इससे ही बच्चे प्रभावित हुए हैं. वहीं डायरिया सहित अन्य रोगों की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है और क्षेत्र में प्रभावित लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है.
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़डायरिया से 2 दर्जन बच्चे प्रभावितइलाके में हड़कंपराजनांदगावराजनांदगांव जिला अस्पतालजिला अस्पतालCG NewsChhattisgarhChhattisgarh News2 dozen children affected by diarrheapanic in the areaRajnandgaonRajnandgaon District HospitalDistrict Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





