छत्तीसगढ़

तालाब में दो की मौत, परिजन सदमे में

Nil dhankar
15 Feb 2025 5:03 PM IST
तालाब में दो की मौत, परिजन सदमे में
x

कोरबा। कोरबा में दो छात्राओं की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्ची नहाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान गहरे पानी में में डूबकर दोनों की मौत हो गई। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के जटगा चैकी की है। जानकारी के मुताबिक, घटना खोड़री गांव की है।

बताया जा रहा है कि दो नाबालिग बच्चियां नहाने के लिए गांव के तालाब में पहुंची थी। नहाने के दौरान पहले एक बच्ची डूबने लगी, उसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची पानी में कूदी और वो भी डूबने लगी। थोड़ी देर में दोनों गहरे पानी में समा गई।

इधर, जैसे ही घटना की लगी तो परिजना और ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब पहुंचे। ग्रामीणों ने गहरे पानी से दोनों बच्चियों के शव को निकाल लिया गया है। गांव में एक साथ दो लड़कियों की मौत से मातम पसरा है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story