छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर

Shantanu Roy
17 Dec 2022 2:33 PM GMT
करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर
x
छग
गरियाबंद। गरियाबंद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बच्चा बुरी तहर झुलस गया। दरअसल, गरियाबंद थाना क्षेत्र के आश्रित ग्राम केराबहारा में गांव के बच्चें खेत में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक खेत में पानी के लिए लगाये गये बोर के बिजली तार की चपेट में तीन बच्चें आ गये।
इस घटना में करंट की चपेट में आकर जहां 8 साल के दुर्गेश और 6 साल के संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे बच्चें को किसी तरह मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद से गांव में मातम व्याप्त हैं। बताया जा रहा है बाड़ी के फेसिंग में करंट प्रवाहित कर दिया गया था। बच्चे खेल-खेल में फेसिंग के पास पहुंच गया, और बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।
Next Story