छत्तीसगढ़

लूट और वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
18 May 2026 4:48 PM IST
लूट और वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। लूट और वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा कर पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार किए है।

1. चाकू की नोक पर लूट (मामला क्रमांक 157/26)

दिनांक 15-16 मई 2026 की दरमियानी रात्रि करीब 03:00 से 04:00 बजे के बीच, प्रार्थी शुभम सेठिया (उम्र 23 वर्ष, निवासी: देवेंद्र नगर, रैपिडो बाइक चालक) महोबा बाजार से एम्स अस्पताल रायपुर की बुकिंग लेकर जा रहा था। डूमर तालाब चौक के पास 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने प्रार्थी को घेर लिया और चाकू दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली।

आरोपियों ने प्रार्थी से एक सोने की चैन, एप्पल कंपनी का ब्लूटूथ और पर्स से ₹1,000 नगद लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे डरा-धमकाकर मोहोबा बाजार चौक स्थित एसबीआई एटीएम (SBI ATM) ले गए, जहाँ उससे जबरन ₹4,000 और निकलवा कर लूट लिए। प्रार्थी की शिकायत पर थाना आमानाका में धारा 310(2) बीएनएसएस (BNSS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

2. मोटरसाइकिल चोरी का मामला

डूमर तालाब, पुराना थाना आमानाका के पास स्थित कॉलोनी में रहने वाले प्रार्थी की मोटरसाइकिल होंडा लीवो (LIVO) क्रमांक CG-07-BC-9166 (कीमती करीब ₹70,000) दिनांक 15.05.2026 की रात को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। सुबह 06:00 बजे प्रार्थी ने गाड़ी गायब पाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी l

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आमानाका पुलिस एवं एसीसीयू द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय / बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी (बालिग):

1. करण यादव (पिता: दयालू यादव, उम्र: 19 साल), निवासी: दहीयान, डूमर तालाब, थाना आमानाका, रायपुर। (दोनों मामलों में संलिप्त)

2. धनेश्वर निर्मलकर (पिता: गजानन निर्मलकर, उम्र: 18 साल), निवासी: डूमर तालाब, थाना आमानाका, रायपुर।

नोट: इनके अतिरिक्त दोनों मामलों में संलिप्त 04 अन्य नाबालिग (अपचारी बालकों) को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

Next Story