छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में BSF के दो जवान घायल

Nilmani Pal
17 Jan 2025 11:30 AM IST
IED ब्लास्ट में BSF के दो जवान घायल
x

नारायणपुर। कैम्प गारपा से गारपा ग्राम के मध्य ROP पार्टी लगने के दौरान BSF की ROP पार्टी पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। BSF के दो जवान घायल हुए। नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने नक्सली हमले की पुष्टि की।

कल 17 नक्सली ढेर

जवानों ने मुठभेड़ में 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिसमें 12 के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। वहीं, DRG का एक जवान घायल भी हुआ है। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ पुजारी कांकेर और मारुडबाका के जंगलो में हुई है। बताया जा रहा है कि इस अभियान में कुल 1100 जवान तैनात है। जिनमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के DRG के जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा, कोबारा बटालियन के CRPF जवानों का भी इस ऑपरेशन में सहयोग रहा। मुठभेड़ का यह इलाका तेलंगाना राज्य की सीमा से सटा हुआ है। दरअसल, बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं।

Next Story