छत्तीसगढ़
रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे 2 सगे भाइयों की मौत, आया ट्रक की चपेट में
Nil dhankar
4 July 2022 2:49 PM IST

x
छग
दुर्ग। दुर्ग जिले के पटेल चौक में आज दोपहर को 10 चक्का ट्रक के चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनमें बड़े भाई मुन्नूलाल साहू( 56) पिता लतखोर साहू, छोटे भाई बीरबल (48) दोनों भाई बोरसी स्कूल वार्ड 54 से दुर्ग रजिस्ट्री आफिस एक्टिवा में सवार होकर जा रहे थे।
पटेल चौक के सिग्नल पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





