दो दुल्हन वोट देने परिवार सहित पहुंची, आज आनी है बारात

भानुप्रतापपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है। दो दुल्हन वोट देने परिवार सहित पहुंची और मतदान को महत्व दिया। बता दें कि आज बारात आनी है। वोटरों के नाम हेमलता यादव , युगलकिशोरी यादव है।
वही कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ओड़ियाकला मतदान केंद्र में नव विवाहित वर-वधु रामेश्वर मरकाम ने मतदान किया और सेल्फी भी ली। बता दें कि सुबह 9 बजे तक तीनों सीटों पर 15.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।
पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।





