छत्तीसगढ़

आमने-सामने टकराई दो बाइक, युवक की मौत

Nil dhankar
31 July 2023 11:49 AM IST
आमने-सामने टकराई दो बाइक, युवक की मौत
x
छग

बलौदाबाजार। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृत युवक के शव को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है, वहीं घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोटोपार बायपास में दो बाइक में आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर र्रोप से घायल हैं. घटना की सूचना पर कोतवाली और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को उठा ईलाज उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया. मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, कोतवाली पुलिस सभी का पता लगाने में जुटी हुई है.


Next Story