छत्तीसगढ़

दो बाइकों की हुई टक्कर, महिला समेत 3 घायल

Nilmani Pal
8 May 2022 7:12 AM GMT
दो बाइकों की हुई टक्कर, महिला समेत 3 घायल
x
बड़ा हादसा

बिलासपुर। तेज रफ्तार दो बाइक चालकों का आमने सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक में सवार तीन लोगों को चोट आई है। हादसा में एक महिला भी घायल हुई है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दो लोगों को सामान्य चोट आई है। कोटा के रहने वाले राज कुमार गोंड अपनी पत्नी सीमा गोंड के साथ शादी में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। राजकुमार बाइक चला रहा था और सीमा पीछे बैठी थी। दोनों ग्राम खजुरी नवागांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान विपरित दिशा से एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से चलाते हुए आ रहा था और वह राजकुमार की बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

जिससे दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। टक्कर से राजकुमार को कम और सीमा को ज्यादा चोट लगी है। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीमा की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल डाक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।


Next Story