छत्तीसगढ़

चंगोराभाठा में IPL मैच में सट्टेबाजी करते दो गिरफ्तार, आईफोन जब्त

Nilmani Pal
25 March 2025 2:35 PM IST
चंगोराभाठा में IPL मैच में सट्टेबाजी करते दो गिरफ्तार, आईफोन जब्त
x

हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद आईडी संचालक पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही

रायपुर। लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 2 सटोरिया गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब के पास 02 व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मयंक वर्मा एवं रवि देवांगन निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा अपने मोबाईल फोन में लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आई.पी.एल. मैच में व्हॉट्सएप मैसेज के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर आरोपी मयंक वर्मा एवं रवि देवांगन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग एप्पल कम्पनी का आईफोन एवं 01 नग स्मार्टफोन जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 130/2025 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. मयंक वर्मा पिता भूखन लाल वर्मा उम्र 29 वर्ष पता न्यू चंगोराभाठा अयोध्या नगर थाना डीडी नगर रायपुर।

02. रवि देवांगन पिता कैलाश देवांगन उम्र 24 वर्ष पता श्रीराम नगर न्यु चंगोराभाठा, चंद्राकर किराना स्टोर्स के पास थाना डीडी नगर रायपुर।


Next Story