छत्तीसगढ़

छुईखदान में वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
4 May 2026 11:33 PM IST
छुईखदान में वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Chhuikhadan छुईखदान: थाना छुईखदान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी और मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनोहर साहू (43 वर्ष) और रोहित वर्मा (25 वर्ष), निवासी कोड़का, थाना छुईखदान के रूप में हुई है।
यह मामला शराब भट्ठी छुईखदान के पास से स्कूटी और बाइक चोरी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 168/2026 और 169/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से एक मेस्टरो स्कूटी (क्रमांक CG 08 V 9329) और एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AC 6973) बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 65,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के लिए मास्टर कुंजी का इस्तेमाल करते थे। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों की अन्य वारदातों में भी संलिप्तता है या नहीं।
Next Story