छत्तीसगढ़

दैहिक शोषण के दो आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
24 Jun 2022 9:31 AM GMT
दैहिक शोषण के दो आरोपी गिरफ्तार
x

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर तथा पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक दिशा निर्देशानुसार थाना छुरा से अपहरण के दो मामलों में अपहृता की बरामदगी एवम् आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सउनि निलूराम दीवान, प्रधान आरक्षक 78 तुलाराम साहू, आरक्षक 258 रवाराम ध्रुव को मध्य प्रदेश एवम् उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था। जिनके द्वारा *अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 363 भादवि* के आरोपी गोविंद धुर्वे के कब्जे से उसके सकुनत ग्राम बदवार जिला मंडला म0 प्र0 से बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर तथा *अपराध क्रमांक 77/2022 धारा 363 भादवि* के आरोपी मनोज यादव के कब्जे से एस एस ईट भट्ठा छपिया जिला गोंडा उत्तर प्रदेश से बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर सुरक्षार्थ वापस थाना छुरा लाया गया। दोनो प्रकरणों की पीड़ितों द्वारा दुष्कर्म होना बताने पर दोनो प्रकरणों में पीड़िता एवम आरोपियों का मुलाहिजा कराकर एवम् विधिसम्मत धारा 366, 376(2)(ढ),376(3) भादवि0, 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01) गोविंद धुर्वे पिता जयसिंह धुर्वे उम्र 20 वर्ष साकिन बदवार थाना मोतीनाला जिला मण्डला मध्यप्रदेश

02) मनोज यादव पिता सुरेन्दर यादव उम्र 26 वर्ष साकिन झोपड़पट्टी कुन्दन गेस्ट हाउस एल.

आई.सी कालोनी थाना जार्ज टाउन जिला प्रयाग राज ( उत्तरप्रदेश )

Next Story