छत्तीसगढ़

भांजी को पीटने वाले मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
3 Sep 2022 12:17 PM GMT
भांजी को पीटने वाले मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में मामूली विवाद पर मामा और उसके परिवार के सदस्यों की ओर से गर्भवती भांजी और बहन की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी सरोज गुप्ता और अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया है। मामला किरन्दुल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल किरंदुल शहर के मेन मार्केट में रहने वाले सरोज गुप्ता और उसकी बहन का घर आस-पास में ही है। सरोज गुप्ता अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहा था और उसकी 8 महीने की गर्भवती भांजी अपने घर के बाहर हाथ में मोबाइल पकड़कर खड़ी थी। यह देख सरोज गुप्ता को लगा कि उसकी भांजी उसका वीडियो बना रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य भी बाहर निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। सरोज ने पहले अपनी गर्भवती भांजी का बाल पकड़कर जमीन पर पटका, फिर घसीटने लगा। बीच-बचाव करने सरोज की बहन (गर्भवती की मां) आई तो उसे भी बुरी तरह मारा। इतना ही नहीं फिर घर से डंडा लेकर आया और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। पत्थर से भी उन्हें मारा।

इस दौरान सरोज गुप्ता के परिवार के सदस्य भी पिटाई में उसका साथ दे रहे थे। वहीं झगड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने मामला शांत करवाने की कोशिश नहीं की। इस भीड़ के बीच से एक शख्स ने पूरे घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Next Story