छत्तीसगढ़

नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Deepa Sahu
5 Feb 2021 12:02 AM IST
नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
x
राजधानी के मौदहापारा इलाके में नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: रायपुर। राजधानी के मौदहापारा इलाके में नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को 2270 नग नशीली टेबलेट भी मिली है। मौदहापारा थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और राजू धीवर, प्रदीप सिन्हा के पास से नशीली टेबलेट जब्त की गई। दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार विगत कुछ दिनों से सर चढ़ कर बोल रहा है हर अपराधी नशे के कारोबार में नए -नए हथकण्ठे अपना रहे,छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जनता से रिश्ता विगत दो सालो से छत्तीसगढ़ में अवेध नशे के कारोबार का तस्करी के खिलाफ अपने अख़बार रिपोर्ट प्रकाशित करता रहा और तस्करो के ठिकानो की पोल खोलता रहा है।

Next Story