छत्तीसगढ़

अर्जुनी इलाके में शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
30 July 2023 8:29 AM IST
अर्जुनी इलाके में शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार
x

धमतरी। अर्जुनी पुलिस ने ग्राम रांवा में शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी के.के. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक राजेश मरई द्वारा अर्जुनी थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रावां की ओर जा रहे मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन की जा रही है।

सूचना मिलने पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रावां में शराब परिवहन कर बिक्री करते गणेश सिन्हा और जुम्मन खान को शराब और टीव्हीएस.स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक राजेश मरई,सउनि.बोधन ध्रुव,आरक्षक खेमू हिरवानी,नागेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Next Story