छत्तीसगढ़
कोटा हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ़्तार, परिजनों ने कहा पुलिस दे रही VIP ट्रीटमेंट
Shantanu Roy
8 Aug 2026 5:22 PM IST

x
देखें EXCLUSIVE VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा कोटा में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका, तुषार महीधर उर्फ बाउ को क्राइम ब्रांच की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका किसी पूर्व पार्षद का करीबी बताया जा रहा है। इसने पहले भी कोटा में पोका ने कई तरह के आपराधिक कर्म किए थे। लेकिन पूर्व पार्षद का करीबी होने की वजह से इसे सरस्वती नगर थाना पुलिस कभी गिरफ्तार नहीं कर रही थी। सूत्र ये भी बताते है कि आरोपियों को पुलिस से VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है।
आपको बता दें कि महेश घृतलहरे को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए रायपुर स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर पत्थर से हमला किया। मामले में पुलिस ने तुषार महीधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका, दोनों निवासी सतनामी पारा कोटा, के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
ये था पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 की रात करीब 12.20 बजे सतनामी पारा कोटा में बलदाउ के घर के पीछे मारपीट की घटना हुई। घटना में महेश धृतलहरे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए AIIMS रायपुर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के परिजनों से जानकारी ली। महेश के भाई राजेन्द्र धृतलहरे ने पुलिस को बताया कि वह सतनामी पारा कोटा में अपने परिवार के साथ रहता है और सेल्समैन का काम करता है। परिवार में छह भाई हैं और महेश तीसरे नंबर का भाई था। घटना की रात राजेन्द्र अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान करीब 12.30 बजे मोहल्ले का बल्लू रात्रे उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा खोलने पर बल्लू रात्रे ने राजेन्द्र से कहा कि महेश को बचा लो। इसके बाद राजेन्द्र अपने भाई दिनेश के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। वहां उन्होंने महेश धृतलहरे को घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा। परिजनों ने महेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि तुषार महीधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। परिजनों के अनुसार, महेश के दाहिने सिर पर गंभीर चोट थी। इसके अलावा उसके सीने और गर्दन के पास भी चोट के निशान बताए गए हैं। हालत गंभीर होने के कारण महेश ज्यादा बातचीत नहीं कर सका और कुछ देर बाद बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल AIIMS अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद सरस्वती नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रार्थी राजेन्द्र धृतलहरे की रिपोर्ट दर्ज की। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने की बात सामने आने पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने देहाती नालसी के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान महेश के सिर पर गंभीर वार किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले में किस हथियार या वस्तु का इस्तेमाल किया गया और घटना की वास्तविक वजह क्या थी। प्रत्यक्षदर्शी बताए जा रहे बल्लू रात्रे से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
इलाज के दौरान महेश की मौत होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस अब दर्ज मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया भी कर सकती है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह और चोटों की प्रकृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। हमला किस विवाद को लेकर हुआ और आरोपियों ने युवक को निशाना क्यों बनाया, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।
Tagsरायपुर हत्यासरस्वती नगर थानासतनामी पारा कोटामहेश धृतलहरेयुवक की हत्यापत्थर से हमलाAIIMS रायपुरतुषार महीधरसुरेन्द्र मधुकरपुलिस जांचआरोपी को वीआईपी ट्रेंटमेंटपोका गिरफ्तारकोटा में हत्यारायपुर कोटा में मर्डरRaipur murderSaraswati Nagar Police StationSatnami Para KotaMahesh Dhritlahremurder of a youthattack with a stoneAIIMS RaipurTushar MahidharSurendra Madhukarpolice investigationVIP treatment for the accusedPoka arrestedmurder in Kotamurder in Raipur's Kota areaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





