
x
छग
Raipur. रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर लगातार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर की गई। मामले में अप.क्र. 40/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी 2026 को नगर पालिका गार्डन के पीछे तिल्दा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। स्कूटी में रखी दो बोरियों में अवैध शराब होने की आशंका पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों युवक पुलिस पार्टी को देखकर स्कूटी और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 60 पौवा देशी मसाला शराब और बिना नंबर की स्कूटी जब्त कर ली।
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज की तथा परिवहन विभाग से स्कूटी के रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी प्राप्त की। जांच में स्कूटी का रजिस्टर्ड नंबर सीजी 04 क्यू.डी. 4895 सामने आया। वाहन के पंजीकृत स्वामी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने एक साथी के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवेन्द्र साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी मोहभट्ठा पारा नेवरा, जिला रायपुर तथा दुर्गेश देवदास (उम्र 24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 नेवरा, जिला रायपुर बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन निश्चय” के तहत क्षेत्र में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस का कहना है कि अवैध शराब परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Tagsरायपुर ग्रामीणतिल्दा नेवरा पुलिसऑपरेशन निश्चयअवैध शराबशराब परिवहनआबकारी एक्ट60 पौवा देशी मसालाबिना नंबर स्कूटीसीजी 04 क्यूडी 4895देवेन्द्र साहूदुर्गेश देवदासपुलिस कार्रवाईन्यायिक रिमांडअवैध बिक्रीथाना तिल्दा नेवराRaipur RuralTilda Nevra PoliceOperation Nishchayillegal liquortransportation of liquorExcise Act60 quarters of desi masalascooty without numberCG 04 QD 4895Devendra SahuDurgesh Devdaspolice actionjudicial remandillegal saleTilda Nevra police stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





