छत्तीसगढ़

बिल्हा में वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 May 2026 11:18 PM IST
बिल्हा में वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंककर गंभीर हादसा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक माजदा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि स्कॉर्पियो में सवार दूल्हा और बारातियों को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ईंट और पत्थर जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार ध्रुव (21) निवासी नयापारा वार्ड क्रमांक 16 टेंगा थाना नगरी जिला धमतरी तथा मोहन निषाद (30) निवासी कोहरौदा थाना बिल्हा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार निवासी अनवर अली ने 20 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम झाल मेन रोड पर रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक, पीछे आ रही मेटाडोर और बरतोरी के आगे मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो वाहन पर ईंट फेंकी। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए। हादसे में माजदा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो में सवार दूल्हा और बारातियों को भी गंभीर चोटें आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पंकज कुमार ध्रुव अपनी प्रेमिका से मिलने बिल्हा आया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल में पीछे बैठे आरोपी द्वारा गुजरते वाहनों पर ईंट और पत्थर फेंककर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ईंट और पत्थर जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को 17 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Tagsबिलासपुरबिल्हा थानाईंट पत्थर हमलासड़क हादसामाजदा चालक मौतस्कॉर्पियो बारात हादसापंकज ध्रुवमोहन निषादपुलिस गिरफ्तारीसीसीटीवी जांचन्यायिक रिमांडBilaspurBilha police stationbrick and stone attackroad accidentMazda driver deathScorpio wedding procession accidentPankaj DhruvMohan Nishadpolice arrestCCTV investigationjudicial remandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story