छत्तीसगढ़

ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

Shantanu Roy
15 April 2026 8:44 PM IST
ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
x
छग
Kawardha. कवर्धा। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कवर्धा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा खेलने के प्रमाण मिले हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Dharmendra Singh के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में थाना कवर्धा पुलिस ने यह अभियान चलाया।
पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कवर्धा-रायपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम दुल्लापुर के पास मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित गोस्वामी (23), निवासी ग्राम बहरमुड़ा, चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से Vivo V27 मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन सट्टा लिंक के जरिए सट्टा खेलने के साक्ष्य मिले।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी दीपक कश्यप (23), निवासी ग्राम बहरमुड़ा को गिरफ्तार किया। वह भी मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते पाया गया। उसके पास से Vivo कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है। जांच के दौरान उसके मोबाइल में भी ऑनलाइन सट्टा साइट और संबंधित आईडी के माध्यम से सट्टा खेलने के प्रमाण मिले। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के मोबाइल में सट्टा खेलने और खिलाने से संबंधित लिंक, यूजर आईडी और व्हाट्सएप चैटिंग के साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ थाना कवर्धा में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। मामले में अपराध क्रमांक 153/2026 और 154/2026 के तहत Chhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022 की धारा 07 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान इस तरह की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा या जुआ से दूर रहें। साथ ही यदि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप सहित थाना कवर्धा और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsकवर्धा पुलिस कार्रवाईऑनलाइन IPL सट्टाआरोपी गिरफ्तारमोबाइल जब्तजुआ प्रतिषेध अधिनियमकबीरधाम पुलिसKawardha Police actiononline IPL bettingaccused arrestedmobile seizedGambling Prohibition ActKabirdham Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story