छत्तीसगढ़
रायपुर में सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 18,500 रुपये नगद जब्त
Shantanu Roy
25 March 2025 6:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 24.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मोमिनपारा स्थित एच.एम.टी चौक में 02 व्यक्तियों द्वारा अंको में दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गुलाम असकरी एवं सन्नी विश्वकर्मा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनो की तलाशी लेने पर दोनो के पास से सट्टा-पट्टी एवं उसका हिसाब-किताब पाया गया। जिस पर आरोपी गुलाम असकरी एवं सन्नी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम 18,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 79/2025 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
01. गुलाम असकरी पिता मो0 ईसाद उम्र 52 वर्ष निवासी मोमिनपारा छत्तीसगढ समाज पार्टी भवन के आगे थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
02. सन्नी विश्वकर्मा पिता श्री राज कुमार विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी बढई पारा संतोषी मंदिर के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
Tagsरायपुरपुलिससट्टाजुआगिरफ्तारअपराधनगद जब्तएण्टी क्राईमसायबर यूनिटRaipurPoliceGamblingBettingArrestedCrimeCash SeizedAnti-CrimeCyber Unitछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





