छत्तीसगढ़

नशीली टेबलेट बेचने के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
14 May 2026 5:36 PM IST
नशीली टेबलेट बेचने के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, ज़ोन पश्चिम एवं अपर पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, ज़ोन पश्चिम के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक के मार्गदर्शन में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 92/2026, धारा 22 (ख), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 बीएनएस के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

08.05.2026 को ईदगाहभाठा मैदान, रायपुर में अवैध रूप से नशीली टेबलेट रखकर विक्रय करते हुए आरोपी शेख साहिल पिता शेख गफ्फार, उम्र 25 वर्ष, निवासी नवभारत प्रेस के पीछे, मौदहापारा, थाना मौदहापारा, रायपुर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से 15 पत्ते (प्रत्येक पत्ते में 15 नग) कुल 225 नग नशीली टेबलेट - Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg (WE CARE कंपनी) एवं विक्रय राशि ₹ 1,000 / - विधिवत जप्त की गई। आरोपी शेख साहिल को उसी दिनांक को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा चुका है।

प्रकरण में फरार चल रहे दो अन्य सहयोगी आरोपियों ( 1) शेख शाहनवाज उर्फ सानू महराज एवं (2) शुभम शर्मा को आज दिनांक 14.05.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

शेख शाहनवाज

शुभम शर्मा

Next Story