छत्तीसगढ़

TVS सवार गांजा परिवहन करते गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर ने किया था इन्फॉम

Nil dhankar
25 Sept 2023 9:28 AM IST
TVS सवार गांजा परिवहन करते गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर ने किया था इन्फॉम
x
छग

महासमुंद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बागबाहरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सुचना मिली कि कसेकेरा से बागबाहरा रोड तरफ से एक काले रंग के TVS SPORTS मोटर सायकल CG 06 GY 0159 में दो व्यक्ति आते मिले जिन्हें रोककर नाम पता पुछा तो मोटर सायकल चलाने वाला अपना नाम कुमार साहू पिता अमृत लाल साहू उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड नं 09 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. व पीछे बोरी रख के बैठे व्यक्ति सुरज ठाकुर पिता दारासिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष जाति राजपूत साकिन वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महामसुंद छ.ग. के रहने वाले बताये।

जिनके कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी में रखे 10 किलोग्राम गांजा कीमती 200000 रूपये , एक नग एन्ड्रायड मोबाईल विवो कीमती 3000 रूपये व एक काले रंग का TVS स्पोर्टस मोटर सायकल क्र CG 06 GY 0159 कीमती 40000 रूपये जुमला कीमती 243000 जब्त की गई। आरोपियो का कृत्य धारा 20(ख) NDPS एक्ट का अपराध का घटित करना पाये जाने से व अपराध स्वीकार करने पर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी की सुचना परिजनो को देकर आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Next Story